भलुई पंचायत स्थित भलुई कॉलेज के परिसर में प्रखंड जीविका कार्यालय एवं सेंट्रल बैंक रानी पोखर द्वारा द्वारा वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. जिसमें भलूई पंचायत के सभी जीविका समूह के जिविका दीदी उपस्थित हुई. कार्यक्रम में बैंक खाता एवं मोबाइल द्वारा साइबर क्राइम के बारे में जीविका दिदीयो को विस्तार से बताया गया. तथा कहा की आप अपने अगल-बगल भी लोगों को इस संबंध में जानकारी दे ताकि वह इससे बच सके. मोबाइल के व्हाट्सएप पर कोई भी लिंक आता है तो उसे इग्नोर करें. उसको पुश नहीं करें. किसी के मोबाइल फोन पर बैंक के अधिकारी पदाधिकारी बताकर कोई एटीएम खाता के बारे में या कोड के बारे में बैलेंस के बारे में किसी तरह का कॉल आता है तो उसे कोई जानकारी नहीं दे।

- Advertisement -

बैंक कहता है कि हम किसी काम के लिए ग्राहक को फोन नहीं करते हैं. बैंक संबंधी कोई भी कार्य होने पर स्वयं बैंक में जाकर पदाधिकारी ,कर्मी से बात करें तथा अपनी समस्याओं का समाधान करें. इस संबंध में अपने अगल-बगल लोगों को भी जागरूक करें ताकि वे साइबर फ्रॉड होने से बच सके. कार्यक्रम में जीविका बीपीएम राजकुमार साह, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया रानीपोखर से पदाधिकारी मोहम्मद इरशाद, ऋषभ कुमार, रीना कुमारी, ललिता कुमारी, लालती कुमारी, निभा कुमारी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, राधिका देवी, पूनम देवी सहित अनेक जीविका दीदी शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article