राजकीयकृत उच्चरतर माध्यमिक विद्दालय परिसर मे बाल विवाह जागरकता शिविर का आयोजन हूआ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के सचिव रितु कुमारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में विधिक सेवक पंकज कुमार के द्वारा राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकड़ के परिसर  में बाल विवाह से संबंधित विषय पर एक व्यापक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना था. शिविर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक  विजय कुमार,  शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता और सहयोग प्रदान किया.

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई. जिसमें बाल विवाह की गंभीरता पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह हमारे समाज की एक पुरानी कुप्रथा है. जो आज भी कई क्षेत्रों में प्रचलित है. कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है. विशेषकर बालिकाएँ शिक्षा से वंचित हो जाती हैं. जिससे उनका आत्मनिर्भर बनने का सपना अधूरा रह जाता है. इसके अतिरिक्त कम उम्र में गर्भधारण से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर बढ़ने का खतरा भी रहता है

प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा हम समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं बाल विवाह का विरोध करें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएँ. उन्होंने यह भी बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. और इसमें शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले. तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं  मुक्त विधिक सहायता के लिए 15100 नंबर पर जानकारी दें और इस कुप्रथा को रोकने में सहयोग करें. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई तथा उन्होंने समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में केशव नारायण राय , बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रीति कुमारी,रूपा कुमारी, रविंद्र कुमार रवि, प्रवीण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article