
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली विद्यालय में कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के मुखिया बेबी देवी, विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गान गणेश वंदना से विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार के समूह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ .कार्यक्रम में प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सभी निजी विद्यालयों के संचालक एवं गणमान लोग उपस्थित हुए. विद्यालय के वर्ग नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के सभी छात्राओं ने एक से एक मनमोहक प्रस्तुति राष्ट्रगान, भक्तिगान, नृत्य, लोकगीत गाकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।
- Advertisement -
यूकेजी के छात्र आयांश भारद्वाज के टीम द्वारा स्टेज पर लूंगी डांस का शानदार परफॉर्मेंस दिया गया. छोटे-छोटे बच्चों के इस तरह प्रदर्शन पर छात्राओं एवं अभिभावको ने तालिया से स्वागत किया . डांडिया नृत्य वर्ग 8 के शालिनी कुमारी के समूह द्वारा किया गया. वही जूडो कराटे से संबंधित विभिन्न पदों को दिखाया गया की छात्रा अपनी रक्षा किस तरह कर सकती हैं .विद्यालय के डायरेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि विद्यालय अपना 20 साल पूरा करने जा रहा है. विद्यालय में निर्धन वर्ग के बच्चों के लिए भी निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की गई है. सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन एवं शिष्टाचार की भी शिक्षा जाती है।

ताकि बड़े छोटों का वह ख्याल रखें एवं अपने घर से लेकर स्कूल तक अपने शालीनता का परिचय दे. मौके पर उपस्थित डायरेक्टर अमरेश कुमार सिंह, कुमार सौरभ, पप्पू कुमार, अमित कुमार ,अरविंद कुमार सिंह, बेबी देवी, सुबोध कुमार सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार, ज्योति शर्मा सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्रा, शिक्षक शिक्षिका सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


