
NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत दोनद्रो में बिना अनुमति मिट्टी उत्खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक निजी ठेकेदार द्वारा जेसीबी व हाइवा वाहनों की मदद से निजी भूमि से बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन कर अन्य स्थानों पर परिवहन किया जा रहा है।
- Advertisement -
बताया जा रहा है कि बालको के एक ठेकेदार ए.के. सिन्हा कांट्रेक्टर की गाड़ियां मौके पर लगी हुई थीं और उत्खनन कार्य जारी था। ग्रामीणों ने बिना वैध अनुमति मिट्टी खनन किए जाने पर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर संबंधित विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।



