आगा खान संस्थान बरुआ बहुआरा के परिसर में समुदाय आधारित ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम का आयोजन हूआ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. बरूआ बहु आरा /वैशाली
अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया .मौके पर संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यों पर चर्चा किया गया. संस्थान के कर्मी जितेश कुमार ने बताया कि आगा खान संस्थान द्वारा प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं .जिसमें जल एवं स्वच्छता ,गुड गवर्नेंस, कृषि, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वयं सहायता समूह ,पशुपालन आदि शामिल है. स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को ग्रुप में जोड़कर बकरी पालन, मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है. एवं उसके उपरांत संस्थान द्वारा आर्थिक मदद कर बकरी पालन के लिए सेड एवं मुर्गी पालन के लिए सेड सहित बकरी मुर्गी खरीद कर दिए जाते हैं. ताकि गांव की गरीब और असहाय महिला स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके.  कृषि के क्षेत्र में भी संस्था द्वारा  अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

- Advertisement -

परंपरागत खेती को छोड़कर उन्नत खेती पर जोर दिया गया. जिसमें नई-नई सब्जी के खेती कर किसान कम खर्चे में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. कौशल विकास के क्षेत्र में भी संस्थान द्वारा कार्य किया जाता है. जिसमें शिक्षित वेरोजगार युवकों को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराई जाती है ।

जो शिक्षित है एवं प्रशिक्षित नहीं है उनके लिए भी असहाय निर्धन परिवार के छात्राओं को संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें रोजगार एवं नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जाता है. मौके पर उपस्थित आगा खान संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मियों में जितेश कुमार, अभिषेक आनंद, शफक नाज, सविता कुमारी ,साइ दास, रिचा गुप्ता, अमित कुमार, विपिन सिंह, अंगद कुमार आजाद आदि शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article