बीएमडी  महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सभागार में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar-बीएमडी  महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सभागार में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा प्रगति कुमारी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ जया चौधरी ने कहा नशा एक सोच नहीं बल्कि बीमारी से भी खतरनाक है. नशा एक आदत नहीं एक धीमा जहर है यह हमे गलत दिशा में ले जाता हैं. यह शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य खराब करता है. नशा से स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता हैं।

डॉ अभिरंजन कुमार ने कहा नशा हमारे सपने को बर्बाद कर देता हैं. हमे संकल्प लेना चाहिए कि जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे. सभी शिक्षक एवं छात्रों ने नशा नहीं करने एवं समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में छात्र सचिन कुमार सिंह, छात्रा प्रगति कुमारी, श्रुति प्रसाद, मेघा कुमारी, रौशनी कुमारी एवं स्मिता कुमारी ने विचार व्यक्त किया।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share This Article