राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुको का जॉब कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar.   इस संबंध में जानकारी देते हुए आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जिन लोगों को का प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित सूची में नाम है उनका मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाना जरूरी है. नहीं तो भवन निर्माण उपरांत मजदूरी का पैसा से लाभुक वंचित रह जाएंगे. पंचायत भवन परिसर में आज दर्जनो महिलाओं का जॉब कार्ड बनाने को ले भारी भीड़ देखी गई. इस कार्य में आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार, मनरेगा से कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार, डीएफडी नीतीश कुमार, पीआरएस सुनील कुमार, मुखिया प्रमिला देवी, उप मुखिया कुमारी संजू रानी, नथुनी प्रसाद सिंह आदि लोगों द्वारा लोगों को जागरुक कर जॉब कार्ड बनाने के लिए शिविर में लाया गया ।

- Advertisement -

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के शिविर के बाद भी जो लोग छुटे हुए हैं उनके घर-घर जाकर मनरेगा कर्मी एवं आवास सहायक उनका जॉब कार्ड बनाएंगे. जाब कार्ड में आवश्यक कागजात लाभुको के आधार कार्ड ,बैंक पासबुक एवं एक फोटो की आवश्यकता होती है .जो लभुको को जॉब कार्ड बनाने के दौरान लिया जाएगा. वहीं राजापाकर दक्षिणी पंचायत में 1608  प्रधानमंत्री योजना के लाभुक हैं जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article