नियंत्रणाधीन बरांटी थाना क्षेत्र के बिदुपुर रेलवे स्टेशन बाजार में पुलवामा के शहीदों की याद में निकला गया कैंडल मार्च…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba. Bihar. समाजसेवी अर्जुन राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बरांटी गांव से होते हुए बिदुपुर रेलवे स्टेशन बाजार के विभिन्न चौक चौराहा पर नगर भवन किया गया तथा शहीदों के सम्मान में नारे लगाए गए। कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता राजेश कुमार राठौर ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खो दिया। घटना तब घटी जब जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर पुलवामा जिला के लेथापोरा में आतंकवादियों ने एक वाहन पर सवार होकर आत्मघाती हमला कर दिया था।

- Advertisement -

जिसमें देश के 40 वीर सपूतों ने मातृ भूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए तथा शहीद हो गए। वहीं कार्यकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुलवामा के अमर शहीदों के सम्मान में हम लोग केंद्रीय मार्च किया करते हैं। शहीदों के प्रति कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। तथा ऐसे भी सपूतों को बार-बार नमन करते हैं। कार्यक्रम में अर्जुन राय, राहुल कुमार, राजेश कुमार राठौर, वार्ड सदस्य रंजीत कुमार, कामेश्वर रजक, सोनू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article