
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. इस संबंध में बरियारपुर ग्राम निवासी शिवाजी झा, सीताराम झा ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होता है. इस साल भी आयोजन किया गया है. यज्ञ 12 दिन में आरंभ हुआ. उसके पहले सुबह दर्जनों महिला पुरुष बच्चे यज्ञ स्थल पर परिक्रमा कर पूजा अर्चना किया. यज्ञ देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की यग स्थल पर भारी भीड़ देखी गई. भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
- Advertisement -
हरे राम हरे कृष्णा गौरी शंकर सीता राम धुन से यज्ञ का आरंभ किया गया है. वही कल यग समाप्ति उपरांत रात्रि में प्रसिद्ध व्यास रामशरण सिंह द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया जाएगा. आचार्य चंदन झा, शिवजी झा, गणेश झा, कार्तिक झा, अमित झा, अभिषेक मिश्रा, रावण झा आदि के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण उपरांत एवं यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है. यज्ञ में संपूर्ण ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


