प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक सरसई सरोवर के तट पर स्थित भगवान भोलेनाथ के सबसे उंचे मंदिर के परिसर में शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar.  सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिला पुरुष श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे। आध्यात्मिक चेतना समिति ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले का विधिवत उद्घाटन हाजीपुर से लोकसभा संसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री या नेता के रूप में नहीं आया हुं बल्कि मैं यहां आपलोगों की तरह ही एक शिवभक्त के रूप में शामिल हुआ हु।

- Advertisement -

मेले में पूजन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, खिलौने आदि की दुकानें सजी हुई है साथ ही कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगे हुए है।साथ ही मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया गया है जिसपर जिले एवं आस पास के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले मुख्य कलाकारों में सुनील सुरीला,खुशी तिवारी, श्वेता तिवारी, बलराम यादव आदि थे। मौके पर आध्यात्मिक चेतना समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा, सचिव अविनाश शर्मा,कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं प्रशानिक व्यवस्था भी काफी दुरुस्त दिखी । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सराय थाना प्रभारी मणिभूषण कुमार, राजापाकार प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article