पाली महोत्सव में गढ़ कलेवा के स्टाल में पहुंची कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  दो दिवसीय पाली महोत्सव में इस वर्ष विशेष रूप से महिला समूह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने कटघोरा की श्रीया महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित गढ़ कलेवा का स्टॉल लगाने हेतु अनुमति दी हैं महोत्सव में शामिल होने आए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी ने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की साराहा । गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी चीला ‌,फरा, चौसेला ,बड़ा, पापड़ , बड़ी ,बिजोरी,अरसा जैसे विशिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहे । महिला समुह के स्टॉल को महोत्सव में आए हुए अतिथियों एवं आमजन में बहुत पसंद किया ।

- Advertisement -

समूह अध्यक्ष नीलम सोनी द्वारा बताया गया कि पहले दिन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी ने हमारे स्लॉट में आकर व्यवस्था संबंधी जानकारी ली । हमारे स्टाल में महोत्सव में आए स्थानीय व बाहर के कलाकारों ,जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समूह को महोत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजन को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाने हेतु अनुमति प्रदान कि हम लोगों को जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला ।हम भविष्य में भी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस प्रकार के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने को तैयार हैं हम सभी का धन्यवाद करते हैं।

Share this Article