कोरबा ब्रेकिंग: खुद के गले पर चलाया चाकू, फिर लहूलुहान हालत में कूदा कुएं में! ‘भूत-प्रेत’ के साये में खूनी खेल…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. ये क्या हो रहा है। कोरबा में  रोजाना कही हत्या तो कही आत्महत्या ।ऐसी ही एक बड़ी खबर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है । घटना  जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम बेंदर कोना से सामने आई है। घटना को देखकर रोंगटे खड़े हो। यहाँ एक युवक ने न केवल खुद का गला रेता, बल्कि खून से लथपथ हालत में भागते हुए गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे परिजन ‘ऊपरी हवा’ और ‘भूत-प्रेत’ का साया होने का दावा कर रहे हैं।

- Advertisement -

गला रेतकर मौत की ओर भागा युवक

जानकारी के मुताबिक, बेंदर कोना निवासी राम कृष्ण कुर्रे ने अज्ञात कारणों से अचानक अपने ही गले पर धारदार चाकू चला दिया। गर्दन से खून की धार बहने के बावजूद युवक बदहवास होकर भागने लगा और देखते ही देखते गांव के एक कुएं में कूद गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला।

नहीं मिली संजीवनी, 112 बनी मददगार

हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद संजीवनी एक्सप्रेस (108) की मदद समय पर नहीं मिल सकी। अंततः डायल 112 की टीम देवदूत बनकर पहुंची और आधे रास्ते से युवक को अपनी गाड़ी में शिफ्ट कर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

जुबान बंद, कागज पर लिख रहा ‘खूनी दास्तां’

अस्पताल में भर्ती राम कृष्ण की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। गले में गहरे जख्म होने के कारण वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। वह इशारों और कागज पर लिखकर डॉक्टरों और परिजनों को घटना की जानकारी देने की कोशिश कर रहा है।
परिजन बोले- ‘प्रेत बाधा’ का है चक्कर

इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन युवक के परिजनों का मानना है कि उस पर भूत-प्रेत या किसी बुरी शक्ति का साया है। उनके अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रहा था। फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है कि यह मामला केवल मानसिक बीमारी का है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह।

Share this Article