
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar News-बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे चरण में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो खो एवं क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. खिलाड़ी को ग्रुप बनाकर टीम ए, बी, सी, डी,में विभाजित किया गया. कबड्डी गर्ल्स में टीम ए ने टीम बी को हराकर विजय हुए. कबड्डी बॉयज में टीम बी विजय हुए. वालीबाल बॉयज में टीम ए विजय रहे. खो खो गर्ल्स में टीम ए विजय रहे. क्रिकेट में टीम डी विजय रहे।
- Advertisement -

प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह एवं रेफरी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. 05 फरवरी 2026 से जारी सभी खेल का समापन हो गया. सभी प्रतिभागी ने अनुशासित रह कर खेल को सफल बनाया. सभी प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमाण पत्र एवं कप प्रदान किया जाएगा.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


