रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 24 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar News-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में जिला शिक्षा परियोजना वैशाली के आदेशानुसार जिला तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा परशिक्षण कार्यक्रम के तहत 24 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण समाप्त हुआ। जूडॅ कराटे खेल में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए . ताकि वह विषम परिस्थिति में भी अपनी रक्षा कर सके. उन्हें जूडो कराटे के विभिन्न पदों को बताया एवं सिखाया गया।

- Advertisement -

आज कार्यक्रम समाप्ति उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य केशव नारायण के अध्यक्षता में वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य ने छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण करते हुए बताया कि जूडो कराटे से हमारे व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं शारीरिक मजबूती प्रदान करने में सहायक है .आप सभी समय-समय पर इसका प्रयोग जरूर करें।

इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों में रविंद्र कुमार रवि, प्रवीण कुमार, अमरेश कुमार राय ,राकेश कुमार झा, विनोद कुमार ,निधि सिंह, रितु सिंह, प्रियंका वर्मा, प्रीति कुमारी, शिवाजी सिंह, शबनम खानम, सिद्रा शरीफ ,रूपा कुमारी, शालिनी कुमारी, मीना देवी, दिनेश कुमार ,जूडो कराटे  प्रशिक्षक प्रिंस कुमार कार्यक्रम में उपस्थित  रहे.

Share this Article