करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गोठान के पास सुबह तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया (लगभग 50 वर्ष), निवासी बांधपाली के रूप में की गई है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक पैर भी टूटा हुआ नजर आ रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या फिर किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Share this Article