निगम ने की देर रात कार्यवाही , शहर को स्वच्छ बनाने निकले निगम आयुक्त, दुकानों के बाहर रखे समनो को किया जप्त…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. कोरबा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम प्रशासन हर संभव कार्य कर रही है यही वजह है कि देर रात निगम आशुतोष पांडेय अपने दलबल के साथ निगम क्षेत्र के दौरे पर निकले और महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग से होकर सुभाष चौक तक पैदल चलते हुए दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश दिया और जो दुकानदार अपने सामानों को बाहर रखे हुए थे उनके सामानों की जप्ती की गई । निगम आयुक्त यहां पर भी नहीं रुके और वह सीधे चौपाटी पहुंचे जहां पर दुकानदारों के साथ बैठक की और उन्हें स्वच्छता का संदेश देते हुए कड़ाई से पालन करने को कहा।

- Advertisement -

निगम आयुक्त ने बताया कि कोरबा शहर को स्वच्छता की श्रेणी में लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए निगम क्षेत्र में नागरिकों को संदेश दिया जा रहा है ।

इस मौके पर निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share this Article