राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट चौक स्थित जनता पुस्तकालय के परिसर में आगा खान संस्थान प्रखंड कार्यालय द्वारा रोजगार एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

Bihar News-राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट चौक स्थित जनता पुस्तकालय के परिसर में आगा खान संस्थान प्रखंड कार्यालय द्वारा रोजगार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस  मौके पर अनेक प्रतिभागी उपस्थित हुए .इस संबंध में जानकारी देते हुए आगा खान संस्थान के पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा छात्राओं को कौशल विकास के लिए विभिन्न निजी कंपनियों में भर्ती तकनिकी योग्यता के अनुसार कराई जाती है . जो युवा पैसे के अभाव में प्रशिक्षण नहीं कर पाते हैं .उनके लिए भी संस्थान द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

वैसे युवा संस्थान द्वारा कौशल विकास केंद्र में आकर संपर्क करें  उनका सहयोग किया जाएगा .आज शुक्रवार को आयोजित रोजगार एवं परामर्श सिविल में 32 आवेदन प्रतिभागियों ने दिया. जिसमें 15 प्रतिभागी का टाटा मोटर्स के लिए सेलेक्ट किया गया . 10 प्रतिभागी मदर्शन कंपनी गुजरात के लिए चयनित हुए .5 प्रतिभागी इंडसइंड बैंक के लिए चयनित हुए .दो के आवेदन अधूरा रहने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया. शिविर में उपस्थित आगा खान संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मियों में उमेश कुमार, आफताब आलम  राहुल कुमार  शालू कुमारी ,गौरी देवी आदि शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article