
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar News- ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा रौशनी कुमारी एवं सोनी कुमारी ने किया. सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. छात्रों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया. प्रो रवि रंजन कुमार ने स्वागत भाषण से खेल प्रतियोगिता का रूप रेखा प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ समीरन कुमार पॉल, पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, बी आर ए बी यू मुजफ्फरपुर एवं डॉ अनीता घोष उपस्थित हुए।
- Advertisement -

मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा खेल में अनुशासन के द्वारा अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. खेल हमारे जीवन और भविष्य को संवार सकते हैं. छात्र खेल में भाग लेकर देश का नाम रौशन कर सकते हैं. छात्र अपने रुचि को खेल से जुड़ कर जीवन मे लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा आज खेल करियर का अभिन्न अंग बन गया है. आज छात्र चाहे तो पढ़ाई के साथ खेल में भी दौलत और शौहरत काम सकते हैं. खेल आज दुनिया में छात्रों को सब कुछ दिल सकता हैं. डॉ नवल किशोर शर्मा ने छात्रों को मनोबल बढ़ाया. सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं कप देकर सम्मानित किया गया. डॉ जया चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


