
Bihar News-भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक अलीपुर ग्राम स्थित कामरेड सुमन कुमार के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने किया. बैठक में नवीकरण एवं सदस्यता भर्ती के कार्यक्रम को संपन्न करने पर विस्तार से चर्चा किया गया. ब्रांच कमेटी के सचिवों की चुनाव पर जोर दिया गया. तथा 23 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा तत्वाधान में विधानसभा मार्च की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया।
- Advertisement -
प्रखंड कमिटी द्वारा निर्णय लिया गया की अधिक से अधिक संख्या में किसानो की भागीदारी कराई जाए .बैठक में उपस्थित साथी ब्रजकिशोर साह, भिखारी प्रसाद सिंह, राम बहादुर प्रसाद सिंह, लाल बहादुर माझी, रामचंद्र सहनी, महताब राय, विनोद राम, कमलेश्वर साह ,दिनेश साह, राम इकबाल सिंह, सुरेश बैठा इत्यादि शामिल है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


