
NOW HINDUSTAN. Bihar News-जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए केसीआई विद्यालय राजापाकर के परिसर में चुनाव प्रक्रिया को ले बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में मुकेश कुमार राय एवं प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी के रूप में अनरजीत कुमार उपस्थित हुए. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने नामांकन किया .कोई दूसरा प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. नामांकन प्रक्रिया में पूर्व जदू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ. समय सीमा समाप्ति उपरांत प्रखंड पर्यवेक्षक एवं प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी ने पूर्व जदू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा किया. एवं उन्हें निर्वाचि पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
- Advertisement -
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए शिवनाथ सिंह का प्रस्ताव पारित किया गया .मौके पर उपस्थित दर्जनों समर्थकों ने घोषणा के बाद फूल माला पहनकर नव नियुक्त जदू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय एवं उपाध्यक्ष शिवनाथ सिंह का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. मौके पर उपस्थित नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार साह, भीम कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, पवन कुमार राय ,राजकुमार सिंह, शंकर सिंह, विनोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार ,हरेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार राय, रंजीत राय, श्याम सुंदर राय, सिकंदर अली, शंकर पंडित, जयपत प्रसाद सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


