
NOW HINDUSTAN. Bihar News-कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में वर्मी कंपोस्ट उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन डॉ अनिल कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक किया गया .इस समापन के अवसर पर माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह जी और उप प्रमुख नंदकुमार सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही . वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के द्वारा माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया.
- Advertisement -
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया . इसे रोजगार की अवसर बनने पर जोर दिया और कहा कि जैविक खाद हमारे मिट्टी जल हवा एवं स्वास्थ्य को रासायनिक खाद के हानिकारक प्रभाव से मुक्त रखेगी . वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट स्वरोजगार की दिशा में अहम योगदान है . प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षणार्थियों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रायोगिक विधि की जानकारी दी गई।

जिसमें हमारे उद्यमी श्री सुबोध जी, चंदा बर्मी कंपोस्ट ने प्रैक्टिकल करवाया. इस कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर कुमारी नम्रता के द्वारा सफलतापूर्वक समापन किया गया. कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ जूना देखो, वैज्ञानिक उद्यान डॉक्टर कविता वर्मा, वैज्ञानिक गृह विज्ञान ने इस कार्यक्रम में अपने भूमिका निभाई. हमारे केंद्र के उपस्थित कर्मचारियों ऋचा श्रीवास्तव, इशिता सिंह रवि कुमार ,रवि रंजन कुमार ,रमाकांत ,सोनू,दीपक मोहित का अहम योगदान रहा
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


