जान से मारने का प्रयास , बाल बाल बची जान ,पुलिस से शिकायत ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  Bihar News- दक्षिणी पंचायत के कुशवाहा टोला निवासी स्वर्गीय सकलदीप सिंह के पुत्र ब्रह्मानंद सिंह को जान मारने की धमकी देते हुए। अपराधिक तत्वों द्वारा पिस्तौल से गोली मार दी .लेकिन गोली कान के बगल से निकल गई । जिससे वह बाल बाल बचागया। . इस संबंध में ब्रह्मानंद सिंह सिंह ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें कहा कि शुक्रवार के शाम 6 बजे सूरज कुमार उर्फ कुंदन कुमार पिता रविंद्र भगत ग्राम सिरसा बिरन थाना लालगंज एवं निशांत कुमार पिता राकेश सिंह ग्राम राजापाकर कुशवाहा टोला दोनों मिलकर जान मारने की नीयत से मुझ पर पिस्टल से फायरिंग किया. जो की कान से बगल होते हुए निकल गया . हम बाहर जाकर मजदूरी करते हैं. घर पर आए तो पता चला कि मेरी पुत्री पर गलत निगाह कुंदन कुमार का रहता है. तथा इधर-उधर बार-बार कहता है की पुत्री सोनाली कुमारी को उठा लेंगे. इस संबंध में कुंदन कुमार से पूछा कि ऐसा क्यों करते हो तो वह गुस्सा हो गया .और हमसे बोला की पांच लड़कों को बुलाते हैं उसे उठाकर ले जाएंगे. हमको बराबर धमकी देता है कि तुमको जान से मार देंगे।

- Advertisement -

. कुंदन कुमार अपराधी प्रवृत्ति का लड़का है. वह राजापाकर कुशवाहा टोला में अपने ननिहाल में रहता है. अवैध रूप से शराब भी भेजता है. अपराधी तत्व के लोगों से उसका साथ गाट भी रहता है. उसके साथ अज्ञात बाहर के 8-10 लड़के भी इस घटना में शामिल है. वही केस करने पर जान से मारने की धमकी देता है. गोली चलाने के बाद एक खोखा भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. आवेदन में जांच कर कार्रवाई की बात कही गई है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

नोट–ब्रह्मानंद सिंह का फाइल फोटो जिन पर गोली चलाया गया

Share this Article