भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, मापी करने के निर्देश …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-अंचल कार्यालय राजापाकर में आज शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भूमि विवाद से संबंधित अनेक फरियादी पहुंचे. प्रभारी अंचलाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी ने भूमि विवाद से संबंधित दोनों पक्षों के विवादों को देखा. जाफरपट्टी पंचायत के प्रेम रजक बनाम दीपक बैठा के भूमि विवाद को देखा. जिसमें दखल कब्जा को लेकर विवाद था .दोनों पक्ष को अगले शिविर में कागजात लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. राजा कुमार बनाम देवेंद्र सहनी के भूमि विवाद को देखा जिसमें दखल कब्जा एवं मापी को लेकर विवाद था .लेकिन प्रतिवादी के उपस्थित नहीं रहने के कारण दोनों पक्षो को अगले शिविर में आने का निर्देश दिया गया. लालदेव साह बनाम सुखदेव शाह के भुमी विवाद को देखा जिसमें खुटा खंभा को लेकर विवाद था. दोनों पक्षों को मापी कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

बैद्यनाथ सहनी के भूमि विवाद को देखा. जिसमें मापी को लेकर विवाद था. दोनों पक्षो को अंचल अमीन से मापी कराने को ले ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया. दाखिल खारिज, परिमार्जन, सरकारी अमीन से मापी को ले भी अनेक रैयत शिविर में पहुंचे. राजस्व पदाधिकारी जुली  कुमारी ने राजस्व कर्मचारी के जांच कर रिपोर्ट देने के बाद म्यूटेशन शीघ्र करने की बात कही. वही परिमार्जन के लिए ऑनलाइन आवेदन देने की बात कही. वही शिविर में राजापाकर थाना  से कोई भी पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर कार्य में भारी परेशानी हुई. जबकि हर शिविर में थाने से पदाधिकारी के रहना अनिवार्य है. मौके पर उपस्थित अंचल कर्मियों में नवीन कुमार ,शेखर कुमार, रूपा कुमारी ,संगम कुमार, बच्चा बाबू ,राकेश रंजन आदि शामिल है ।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article