जिला प्रशासन की मदद से नगर निगम ने हटाया बेजा कब्जा , बुलडोजर से किया अवैध कब्जा ध्वस्त ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  नगर निगम कोरबा क्षेत्र के दर्री केन्दईखार में एक बड़े भू-भाग पर किए गए निर्माण को अवैध मानते हुए कटघोरा एसडीएम दलबल के साथ मौके पर पहुंच  कर कब्जा को खाली करने का अभियान शुरू किया।  बताया जा रहा है कि यहां शासकीय जमीन पर बड़े बड़े फ़ॉर्म हाउस बना लिया गया था। जिसकी शिकायत प्रधान मंत्री कार्यालय को भी की गई थी ।  जांच के बाद 9 फरवरी को बेदखली का आदेश जारी किया गया। 15 फरवरी तक का समय दिया गया था । लेकिन उनके द्वारा जगह खाली नही किया गया ।

- Advertisement -

कटघोरा एसडीएम ने बताया कि  अवैध कब्जों को खाली कराया जा रहा है ।

कब्जा हटाने के दौरान  मौके पर काफी तनाव व्याप्त हैं। पुलिस बल के साथ निगम के कर्मचारी मौजूद थे । वही स्थानीय लोग प्रशासन पर आरोप भी लगा रहे हैं।

Share this Article