ब्रेकिंग न्यूज़ :- गोवा से लौटा पति बना हैवान- चरित्र शंका में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी पति हिरासत में……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फूलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में काम करता था। बीती रात वह अपने गांव स्थित घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद पत्नी गीता तिर्की (36 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर लकड़ी के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी, जबकि आरोपी पति और बड़ा बेटा गोवा में मजदूरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

Share this Article