लंबित बकाया मानदेय की मांग को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के अनुरक्षकों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NIW HINDUSTAN. Korba. Bihar.  अनुरक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर से मिलकर लंबित मानदेय की राशि को यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग किया । प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी बताया की बीते 16 फरवरी को भी प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर आप विधि बताई थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि 22 फरवरी तक समस्या का निदान कर दिया जाएगा। परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ। हर कर पुनः हम लोग को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आप की समस्या को लेकर जिलाधिकारी वैशाली से बातचीत की गई है।

- Advertisement -

समस्या को लेकर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा पत्र भी भेजा गया है। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश मांगा गया है। जैसे ही पंचायती राज विभाग से दिशा निर्देश प्राप्त होता है। उसके आलोक में आप लोगों का समस्या का निदान किया जाएगा। आनाकानी करने वाले पदाधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि पिछले 31 जनवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड के सभी अनुरक्षको को विधायक महेंद्र राम, बीडियो एवं बीपीआरओ ने उनके मानदेय भुगतान के शिकायत पर उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 दिन के अंदर उनका मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन आज सोमवार को 15 दिन पुरे होने के बाद भी उनके मानदेय का भुगतान नहीं होने पर सभी अनुरक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से भुगतान की मांग किया।

जिसके आलोक में बीडियो एवं बीपीआरओ ने प्रखंड के सभी पंचायतो के पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर 22 फरवरी तक सभी अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान अपने स्तर से वार्ड सदस्य सचिव के साथ बैठक कर मानदेय भुगतान करना सुनिश्चित करें। जो वार्ड सदस्य भुगतान नहीं करते हैं उन पर प्राथमिकी दर्ज करें। पंचायत  सचिव भी कार्य मे ला प्रवाही बरतते हैं तो उन पर भी परपत्र क भरकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला में भेजा जाएगा। उसके बाद अनुरक्षक शांत हुए एवं एक सप्ताह इंतजार करने की बात कह वापस हुए। 1 सप्ताह बाद भी समस्या का जब निदान नहीं हुआ तो पुनः सभी अनुरक्षण प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

 

अनुरक्षकों ने बताया कि जब तक मानदेय की राशि का भुगतान नहीं होगा तब तक अनुरक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। और आज से ही पानी बंद रहेगा। मौके पर उपस्थित अनुरक्षकों में अरुण कुमार सिंह, रंजीत राय, दिलीप कुमार सिंह, शर्वेश शर्मा, शिव शंकर ठाकुर, विश्वनाथ साह, हरेंद्र साह, अक्षय कुमार पंकज, मनोज कुमार पासवान, मनीष कुमार, धर्मदेव सिंह, वीर बहादुर सिंह, राम रतन सिंह यादव सहित दर्जनों अनुरक्षक शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article