
NOW HINDUSTAN. Bihar News- अवैघ शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी एवं वाहन गस्ती के दौरान राजापाकर थाने में पद स्थापित एसआई रूपक कुमार ने स्प्लेंडर बाइक पर लदे तीन जुट के बोरे से 210 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया. वहीं रात्रि का फायदा उठाकर घंघेबाज मौके से फरार हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसआई रूपक कुमार रविवार की रात्रि बैकुंठपुर ग्राम में गस्ती कर रहे थे कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी रामानंद सिंह पिता रीतिरमन सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर 9 हीरो स्प्लेंडर बाइक पर देसी चुलाई शराब लादकर बीदुपुर के इधर से राजापाकर होते हुए महुआ के तरफ शराब को कहीं छुपने हेतु ले जा रहा है।
- Advertisement -
सूचना पर शनिचर हाट चौक पहुंचा तो देखा कि एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन जुट के बोरा लगा हुआ था. पुलिस वाहन को देखकर वाहन सवार तेजी से भागने लगा. जिसे पीछा करते हुए पुलिस वालों ने पकड़ने का कोशिश किया. परंतु व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. भागने वाले व्यक्ति की पहचान रामानंद सिंह पिता रीतिरमन सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर 9 बताया गया. पकड़े गए मोटरसाइकिल एवं तीनों जुट के बोरा की जांच की गई. तो तीनों बोरा में कुल 210 लीटर देसी जुलाई शराब बरामद हुआ. जिसे जप्त कर थाना लाया गया एवं घंघेबाज रामानंद सिंह पिता रीति रमन सिंह के विरुद्ध राजापाकर थाने में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं स्प्लेंडर बाइक के मालिक के विरूद्घ भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


