कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली मे प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News- डॉ अनिल कुमार सिंह वरीय एवं प्रधान के दिशानिर्देश में पातेपुर प्रखंड के निरपूर गांव में  तिलहनी फसल सरसों की उन्नत किस्म राजेंद्र राजेंद्र  सूफलम 1 का सामूहिक अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण  के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्मों एवं वैज्ञानिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना था. डॉ जोना दाखो ,वैज्ञानिक उद्यान ने बताया कि राजेन्द्र सुफलम-1 किस्म उच्च उत्पादन क्षमता, मध्यम अवधि तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है. यह किस्म संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं समय पर बुवाई के साथ बेहतर परिणाम देती है. वैज्ञानिकों ने किसानों को  विस्तृत जानकारी दी और बताया कि समय पर बुवाई (अक्टूबर प्रथम पखवाड़ा),बीज दर 5 किग्रा/हेक्टेयर,संतुलित उर्वरक प्रबंधन ,कीट एवं रोगों का समेकित प्रबंधन, समय पर सिंचाई एवं निराई-गुड़ाई करना अति आवश्यक है .

- Advertisement -

किसानों ने प्रक्षेत्र में लगी फसल का अवलोकन किया और उत्पादन क्षमता की सराहना की. इस अवसर पर प्रगतिशील किसान निरपूर गाँव के संजीव कुमार, पंकज कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्नत तकनीक अपनाने से लागत में कमी तथा उपज में वृद्धि संभव है.अंत में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया की कि वे तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों को अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते है . इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  राम  झा ,कैलाश जी एवं सोनू जी ने का अहम योगदान रहा. किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article