एक वर्ष की कन्या की मौत से भड़के परिजन, गलत इंजेक्शन देने से कोमा में जाने का आरोप, प्रशिक्षु चिकित्सकों पर लग रही है तोहमत…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. मेडिकल कॉलेज कोरबा में 13 माह की एक मासूम बच्ची वानिया केवट की मौत हो गई कोमा में जाने और फिर उसकी मौत हो जाने को लेकर परिजन काफी क्रोध में है। उनका मानना है कि गलत इंजेक्शन के कारण बिटिया की मौत हो गई

- Advertisement -

बीती रात वानिया इस दुनिया को अलविदा कह गई उसकी मौत से पहले मेडिकल कॉलेज कोरबा के ट्रेनी डॉक्टर ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया वानिया कोमा में चली गई। इलाज के दौरान ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान ने इस जहां को अलविदा कह दिया

पता चला है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा की व्यवस्था को लेकर वानिया के परिजनों ने कल ही कलेक्टर जनदर्शन में अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाई थी और कुछ घंटे बाद ही वानिया की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। दुख मिश्रित आक्रोश के साथ परिजन और उनके शुभचिंतक मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एकत्रित हो रहे हैं उनके द्वारा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ऐसी जानकारी मिली है

Share this Article