
NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर प्रखंड के सभी वाडो के अनुरक्षको ने आज दूसरे दिन भी मानदेय भुगतान नहीं करने को ले धरना प्रदर्शन किया। तथा कहा कि जब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक सभी अनुरक्षक अपने-अपने बाडो में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे एवं पानी नहीं चलाने का कार्य करेंगे. वही दर्जनो हस्ताक्षर युक्त आवेदन अनुरक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. जिसमें कहा है कि प्रखंड अनुरक्षक संघ नल जल के मानदेय राशि नहीं मिलने के कारण 25 फरवरी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. सभी अनुरक्षकों ने अपने-अपने बाडो में नल जल योजना के तहत पानी देना बंद कर दिया है. एवं नल जल के जल मीनार में ताला लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि अनुरक्षकों की मांग जायज है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया है. उनके द्वारा भी प्रधान सचिव से अनुरक्षक के भुगतान के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया है. अनुरक्षक एक सप्ताह इंतजार करें .जिला से आदेश आते ही सभी अनुरक्षकों के खाते पर पैसे भेज दिए जाएंगे. वहीं आम जनता का पानी बंद करना मानवता के खिलाफ है ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए यदि. वे यदि अनुशासन भंग करते हैं तो वैसे लोगों पर कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा. मौके पर उपस्थित अनुरक्षकों में उमेश कुमार, संगीता कुमारी, अक्षय कुमार, विक्की कुमार ,जयप्रकाश कुमार, विजय प्रकाश , धर्मदेव सिंह विश्वनाथ साह, रूबी देवी ,अरुण कुमार सिंह ,अर्चना देवी, रविंद्र शर्मा ,शंकर ठाकुर, सुनील कुमार, विजय सिंह, मनीष कुमार, अंकित कुमार ,रूबी देवी आदि शामिल है।
- Advertisement -
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


