
NOW HINDUSTAN. Bihar News-थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने किया तथा संचालन थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा ने किया. बैठक में बीडीओ ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. सभी लोग इसे शांतिपूर्ण एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत बजाने तथा नशे में उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी और नियमित गश्ती की व्यवस्था की जाएगी. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया.
- Advertisement -

मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, लोजपा(आर) के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, गुड्डू सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, तपसी प्रसाद राय,अशोक कुमार पासवान, कैलाश राय, जयप्रकाश सिंह, संतोष कुमार राय, गोपाल कुमार, राकेश कुमार सिंह, दयानंद राय, अजीत कुमार, काली प्रसाद गिरी, विनोद कुमार, रिंकू कुमार, अमरनाथ भगत, परमानंद सिंह, राजू कुमार साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


