NOW HINDUSTAN. Bihar News-आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशाशन अवैध नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण,बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बरांटी थाना और एलटीएफ की टीम ने बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर बराटी थाना की पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात्रि रंदाहा गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नशीले पदार्थ के तस्कर को 17 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार पिता स्व. बिनोद बैठा, ग्राम रंदाहा, थाना-बरांटी, जिला-वैशाली के रूप में हुई है।
- Advertisement -
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार से सघन पूछताछ की गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इस काले धंधे से जुड़े अन्य सिंडिकेट सदस्यों और तस्करों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में बराटी थाना में कांड संख्या 113/26 दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

