आठ वर्षों से बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को पुनः चालू कराने की मांग अब विधानसभा तक पहुंची……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के लगुराव बिलंदपुर पंचायत में पिछले आठ वर्षों से बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को पुनः चालू कराने की मांग अब विधानसभा तक पहुंच गई है। राजापाकर के विधायक महेंद्र राम ने बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाते हुए सहकारिता विभाग से जवाब मांगा है। विधायक द्वारा सदन में मामला उठाए जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज बंद रहने से किसानों को अपनी सब्जी और अन्य कृषि उपज को सुरक्षित रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता।

- Advertisement -

विधानसभा में पूछे गए प्रश्न में विधायक ने सरकार से यह जानना चाहा है कि वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत लगुराव बिलंदपुर पंचायत स्थित उक्त पैक्स में कोल्ड स्टोरेज, राइस मिल एवं गोदाम की व्यवस्था थी, जो वित्तीय अनियमितताओं के कारण वर्षों से बंद है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा कोल्ड स्टोरेज को पुनर्जीवित करने की योजना और समय-सीमा के बारे में भी जानकारी मांगी है।
स्थानीय किसानों का मानना है कि यदि कोल्ड स्टोरेज दोबारा शुरू हो जाता है तो इससे सब्जी उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, फसल की बर्बादी रुकेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सरकार के जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article