डॉक्टर प्रोफेसर तारकेश्वर पंडित ने प्राचार्य के पद पर किया ज्वाईन ……दिया

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-बीएमडी कॉलेज दयालपुर में  डॉक्टर प्रोफेसर तारकेश्वर पंडित ने आज प्राचार्य के पद पर किया ज्वाईन दिया बिहार विश्वविद्यालय  मुजफ्फरपुर के कुलपति द्वारा दयालपुर कॉलेज में डीसी कॉलेज हाजीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर  तारकेश्वर पंडित का बकुची कॉलेज मुजफ्फरपुर से दयालपुर कॉलेज में तबादला किया गया है. इस आदेश के आलोक में आज प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित दयालपुर कॉलेज में योगदान किए हैं. कॉलेज के प्रभारी  प्राचार्य डॉ श्याम रंजन सिंह द्वारा प्राचार्य का प्रभार हस्तगत किया गया ।

- Advertisement -

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राय तथा भौतिकी के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर शर्मा उपस्थित थे. महाविद्यालय के अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. सभी ने नए प्रचार डॉक्टर तारकेश्वर पंडित का बुके देकर स्वागत किया तथा भरपूर सहयोग का आशवासन दिया.  नए प्राचार्य  के नेतृत्व में यह महाविद्यालय अपने पूर्व गरिमा को प्राप्त करने में सक्षम होगा. वही मौके पर उन्होंने कहा कि  महाविद्यालय के में उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि सभी वर्ग का  ससमय संचालन हो. छात्र नियमित महाविद्यालय में उपस्थित हो. जो भी समस्याएं हैं सभी शिक्षकों से बात कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा .भवन की कमी कीसमस्याएं हैं उसे भी दूर किया जाएगा. शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जो भी शिक्षकों के पद खाली है उसे शीघ्र भरने का प्रयास किया जाएगा.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article