एंटायटलमेंट कैंप के समापन, 800 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-एंटायटलमेंट कैंप के समापन लाभ उपरात में 800 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत, के द्वारा 09 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में कैंप का आयोजन अलग अलग तिथि में किया गया जिसमें लगभग 800 लोगों को इसका लाभ मिला, बता दें कि इस कैंप में मुख्य रूप से किसान पंजीयन, किसान आईडी, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया।

- Advertisement -

कैंप का उद्देश्य वैसे लोगों तक योजना को पहुंचाना था जो सक्षम नहीं है या किसी संसाधन के अभाव में वो प्रखंड तक नहीं पहुंच पाते है या फिर उनके पास पैसे नहीं है। लोगों ने तथा प्रखण्ड प्रशासन ने इसकी सराहना की है तथा इस तरह के कैंप को बढ़ावा देने हेतू अपने स्तर से हर संभव मदद कारण की बात कही। ई पूरे कैंप के समन्वय में मुख्य रूप से जीतेश कुमार लगातार सक्रिय थे तथा अलग अलग टीम इसको कार्यान्वित कर रही थी जिसमें सफ़क नाज, सविता कुमारी, ऋचा गुप्ता, राजीव कुमार,शाकिब, बिपिन सिंह, साईं स्मृति दास शामिल थी। ई पूरे आयोजन में संस्था से अभिषेक आनन्द जी का योगदान सक्रिय था।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article