NOW HINDUSTAN. Bihar News-बरांटी थाना कांड संख्या 113/26 में 17 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त विक्रम कुमार गिरफ्तारी। शुक्रवार रात एलटीएफ व बरांटी थाना की संयुक्त टीम दयालपुर गांव पहुंची। गुप्त सूचना थी कि अभियुक्त घर आया हुआ है। पुलिस वाहन देखते ही एक महिला व एक पुरुष घर में घुस गए। पुलिस के पीछे जाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और विरोध शुरू हो गया।
- Advertisement -
आरोप है कि भीड़ ने लाठी-डंडा, भाला-गरासा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एलटीएफ के पदाधिकारी श्रवण कुमार साहु के सिर पर गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। हमलावरों ने सरकारी पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। घायल अधिकारी को सीएचसी राजापाकर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
पुलिस ने 15 नामजद व 15-20 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा व अभियुक्त को भगाने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।एक नामजद आरोपित सीमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

