
NOW HINDUSTAN. Bihar News–ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सभागार में विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र सचिन कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रवि रंजन कुमार ने मुख्य वक्ता एवं सभी शिक्षकों का स्वागत किया. डॉ सौरव कुमार ने छात्रों से कहा विज्ञान ने मानव के जीवन को सरल एवं आसान बनाया है. चिकित्सा के क्षेत्र में गंभीर बीमारी का इलाज खोजा है. इसने मानव को हर क्षेत्र में संकट का समाधान किया है. विज्ञान के द्वारा टेक्नोलॉजी के माध्यम से मानव अंतरिक्ष एवं चांद पर पहुंच गया हैं.
- Advertisement -

इसने मानव जीवन में व्याप्त अंधविश्वास को दूर कर लोगो को जागरूक बनाने का काम किया. डॉ अभिरंजन कुमार ने कहा विज्ञान में रचनात्मक एवं विनाश दोनों मार्ग है यह इंसान पर निर्भर है कि वो किस मार्ग का अनुसरण करता है. धन्यवाद ज्ञापन छात्रा स्मिता कुमारी ने दिया. इस अवसर पर छात्रा नेहा कुमारी, आरुषि झा, मेघा कुमारी एवं रूबी कुमारी ने भी विचार प्रकट किया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


