शारदा ज्ञान निकेतन के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

Bihar News- राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा स्थित शारदा ज्ञान निकेतन के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण, कृषि संयंत्र, वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, ए आई, ज्वालामुखी, एयरपोर्ट, क्रॉप सेविंग, इसरो आदि की मॉड्यूल की प्रदर्शनी लगाई गई। वही बाल मेला में छात्र-छात्राओं के द्वारा पानीपुरी, बर्गर, टिक्की चार्ट, आइसक्रीम, चाऊमीन, छोले भटूरे, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की इंस्टॉल लगाई गई जहां विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावकगन एवं शिक्षक शिक्षकों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, पंचायत सचिव अनिल कुमार, विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों को भ्रमण कर निरिक्षणा किया तथा बनाए गए मॉडल पर छात्र-छात्राओं से विस्तार पूर्वक जानकारी लिया गया।

- Advertisement -

विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा शैक्षणिक आयोजन है जहां बच्चों द्वारा वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और अभिनव विचारों की वर्किंग मॉडल या प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। वही बाल मेला का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक मस्ती और शिक्षा का एक उत्सव है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने अंदर छुपे कल को प्रदर्शित करते हैं। जिसमें बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article