
NOW HINDUSTAN. Bihar News-विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली में दिनांक 18 से 28 फरवरी 2026 तक 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मशरूम ग्रोवर’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के मार्गदर्शन में डॉ. कविता वर्मा, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) द्वारा आयोजित किया गया.
- Advertisement -
इस प्रशिक्षण में वैज्ञानिक मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित तकनीकों की जानकारी दी गई. जिसका उद्देश्य कौशल प्रमाणन, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए सतत आय के अवसर सृजित करना था.समापन समारोह में डॉ. पी.पी. सिंह, अध्यक्ष, टीसीए ढोली, डॉ. विपिन कुमार ,प्रक्षेत्र प्रमुख ,पूसा, डॉ. अनीश पांडा, सहायक प्रोफेसर (उद्यान ) एवं अमित कुमार, सहायक नियंत्रक उपस्थित रहे. अतिथियों ने मशरूम प्रदर्शन इकाई का अवलोकन किया. प्रशिक्षुओं से संवाद किया तथा कार्यक्रम की सराहना की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू दीपक कुमार ,मोहित का अहम योगदान रहा।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


