
NOW HINDUSTAN. Bihar News-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजापाकर अंचल इकाई की ओर से किसानों के विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को ले प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन वहीं विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजापाकर को दिया. जिसमें कहा गया कि जिन समस्याओं का समाधान आपके स्तर से होना है उसे करें जो आपके स्तर से होने वाला नहीं है उसे सरकार को अग्रसारित करने का कार्य करें .उनके विभिन्न मांगों में एसीपी की दर पर धान का पैक्स द्वारा बिक्री करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए .भूमिहीन को वास भूमि उपलब्ध कराया जाए. जमीन सर्वे के नाम पर लूट खसोट बंद किया जाए. सड़क से वंचित तोलो का अभिलंब पहुंच पथ से जोड़ा जाए. मनरेगा का नाम बदलना बंद करो. साल में 200 दिन काम और ₹500 मजदूरी सुनिश्चित किया जाए. एलपीसी के आधार पर किसान रजिस्ट्रेशन किया जाए.
- Advertisement -
महाअभियान चलाकर जो कागजात जमा किया गया है उसका निदान की जानकारी देने का कार्य किया जाए .राजापाकर प्रखंड में सरकारी बस की व्यवस्था शुरू किया जाए सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं .कार्यक्रम को विभिन्न भाकपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया तथा सरकार की किसान विरोधी नीति की आलोचना किया . तथा कहा कि सरकार कारपोरेट घरानों की सरकार है .उसके लोन माफ किए जाते हैं लेकिन किसानों के माफ नहीं किए जाते हैं. मौके पर उपस्थित कामरेड जितेंद्र प्रसाद सिंह, अंचल सचिव बिंदेश्वर राय, जगन्नाथ सिंह, सुमन कुमार यादव, देवेंद्र राय ,सिताब लाल राय ,विपिन कुमार सिंह, सुरेश राय, राधे प्रसाद सिंह, महताब राय ,उमेश राय, गणेश राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


