रविवार को राजापाकार  पुलिस ने  थाना क्षेत्र में होली को लेकर निकाला फ्लैग मार्च…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

Bihar News-होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को राजापाकार  पुलिस ने  थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को भयमुक्त होकर होली का त्योहार मनाने को आश्वस्त किया. थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा के नेतृत्व में निकाले इस मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

- Advertisement -

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भुवनेश्वर चौक, शनिचर हाट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, हाई स्कूल चौक सहित पूरे बाजार और सुदूर ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरा. पुलिस बल के जवानों ने गांव और कस्बों की गलियों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकले इस फ्लैग मार्च में पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी और जवान शामिल थे.जिसमें मुख्य रूप से अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, एएसआई संजीवन पासवान एवं भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल हुए.

थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा ने कहा कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीने-पिलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article