
NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। होली के रंग को भंग करते हुए नशेड़ियों ने अपना कहर जमकर बरपाया। सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेडी युवकों ने चाकू और आपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जरी ब्लेड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
- Advertisement -
इस घटना में परवीन कुमार बरेठ व मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हैं वहीं धन सिंह, मोहन ठाकुर को भी चोट आई है। इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा, राकेश है जो कि आदतन अपराधी व नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक हैं।
मोहल्ले वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यही वजह है कि आए दिन इलाके में चाकू, छुरी,तलवार चलते रहता है जिस पर कोतवाली पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। लिहाजा इस तरह की घटना इलाके में आम बात हो गई है। होली के दिन पुलिस की इतनी चुस्त व्यवस्था के बाद भी इस तरह की घटना हो जाना यह बताता है कि अपराधियों के मन मे पुलिस का कोई भय नहीं है । घटना के बाद बड़ी संख्या में बस्तीवासी कोतवाली पहुंचे कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश में अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर निकालना चाहिए और ऐसे अपराधियों तत्वों को शहर से बाहर खबर देना चाहिए। पुलिस की सख्त कार्रवाई से ही सामाजिक तत्वों का हौसला पस्त होगा


