बाल विवाह का जागरूकता शिविर का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-राजापाकर प्रखंड के सीडीपीओ बाल विवाह का जागरूकता शिविर का आयोजन किया । विहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली से प्राप्त निर्देश के आलोक में राजापाकर प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में बाल विवाह के संदर्भ में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू रानी ने की. शिविर का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति महिलाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को जागरूक करना तथा उन्हें कानूनी जानकारी प्रदान करना था.

- Advertisement -

कार्यक्रम में विधिक सेवक पंकज कुमार ने विशेष रूप से उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है. महिलाओं को यह भी समझाया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो वे तुरंत संबंधित विभाग एवं 1098 या 15100 पर सूचित करें तथा इसे रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

प्रशिक्षण सत्र में बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई. महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह कराने वाले अभिभावकों, पंडितों या संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही, बालिकाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी गई.

इस कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं. महिला पर्यवेक्षिका रुबी कुमारी, रीता कुमारी एवं पूनम कुमारी ने भी अपने विचार रखे और बाल विवाह रोकथाम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार एवं कार्यपालक सहायक राम प्रकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया.

अंत में सभी उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं और समाज को इस कुरीति से मुक्त करने में सक्रिय योगदान दें. यह जागरूकता शिविर सामाजिक सुधार की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article