
NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को होली के महत्व के बारे में बताया।श्री चौहान ने कहा कि होली प्रेम एवं सद्भावना का त्यौहार है
- Advertisement -
इस मौके पर हमें सभी प्रकार के पुराने द्वेष भुलाकर एक दूसरे से गले मिलना चाहिए तथा अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देनी चाहिए। होली पर्व के पावन मौके पर अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद लेना चाहिए।साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि होली के अवसर पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना कर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। मौके पर संस्थान के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान, गौतम कुमार,अंजली कुमारी, सनी सिंह, सुधीर कुशवाहा,सचिन कुमार,छोटू सिंह, अलका,अन्नू, प्रीति, प्रियांशु,अमृता,रौशनी, नंदनी,मनोरंजन,अविनाश, साहिल सहित संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


