अधिवक्ताओं ने एक दूसरे के साथ रंग गुलाल लगाकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

Bihar News-हाजीपुर व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में होली मिलन समारोह धूमधाम मनाया । साथ अधिवक्ताओं ने एक दूसरे के साथ रंग गुलाल लगाकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति तेरसिया के गायक सुरेन्द्र भगत द्वारा की गई। जिला विधिज्ञ संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शिवजी सिंह के द्वारा ढोलक पर ताल ठोंका गया। होली गीत बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग लूटे महादेव, बाबा पातालेश्वर नाथ हाजीपुर में रंग लूटे, बाबा गणिनाथ बिदुपुर में रंग लूटे सहित कई अन्य कर्ण प्रिय होली गीतों से समा बांध दिया एवं अधिवक्ताओं एवं न्यायार्थियों ने जमकर अबीर गुलाल लगाकर होली खेली।

- Advertisement -

कार्यक्रम अधिवक्ता जयप्रकाश मोहन के संयोजकत्व में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने लोगों से शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर अधिवक्ता विकास रंजन,राज कुमार दिवाकर, हरेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अनीषचंन्द्र गांधी, जितेन्द्र कुमार मिश्र, विनय सिंह, पंकज कुमार, रवि भुषण, बलजीत सिंह, अमित कुमार, यशवंत सिंह, प्रह्लाद पाण्डेय, विश्वजीत कुमार,समरजीत कुमार, राजीव कुमार मुन्ना,राज कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, शिव शंकर भारती, सत्येन्द्र कुशवाहा, अरविंद राय, सुबोध कुमार सिंह, चन्द्र मणि कुमार,अमरेश सिंह, गिरधारी पंडित, सुबोध राय, अभिजीत कुमार सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायार्थियों ने जमकर होली का जश्न मनाया एवं एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article