दस लीटर अवैध देसी शराब के साथ बाइक सहित धंघेबाज गिरफ्तार .

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बराटी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मुरलीधर राय वाहन चेकिंग कर रहे थे. उसी समय बिदुपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल तेजी से आ रहा था. जो पुलिस वाहन चेकिंग करते हुए देख मोटरसाइकिल घूमा कर भागना चाहा. जिसे साथ के सहयोगियों द्वारा पकड़ा गया. पकड़े गए युवक से नाम पूछने पर पिंटू कुमार उम्र 29 वर्ष, पिता विलास राय घर बिलंदपुर बताया उसके बाइक के डिकी की जांच की गई तो उजाला रंग का दो पॉलिथीन बरामद हुआ. जिसमें दोनों पॉलिथीन में 10 लीटर अवैघ देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. पकड़े गए व्यक्ति, बाइक एवं चुलाई देशी शराब को बरामद कर थाना लाया गया. एवं जप्ती सूची बनाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार युवक को पुलिस हिरासत में हाजीपुर भेजा गया .घटना 1 मार्च के रात्रि की बताया गया है.

- Advertisement -

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article