
Bihar News- बरांटी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज की गई है थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप राम के पुत्र राजेंद्र राम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बरांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है . आवेदन में राजेंद्र राम ने बताया कि बीते 28 फरवरी को हर रोज की तरह रात्रि 10 बजे के करीब सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. सुबह जब उठा तो देखा कि घर के सभी कमरे खुले हुए हैं. और घर के पीछे का किवाड़ टूटा हुआ है. तथा घर में रखे गोदरेज, अलमीरा, बक्सा, पेटी, ट्रक, पलंग का बॉक्स तोड़कर सभी कीमती सामान, जेवर जेवरात, बर्तन, जमीन के कागज एवं अन्य जरूरी कागजात एवं 52हजार रू नगद चोरी हो गए हैं. इस घटना में लगभग 5 लख रुपए की क्षति हुई है. आवेदन में जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
- Advertisement -
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


