धान खरीदी केन्द्र में हाथी का हमला, मंडी प्रभारी को कुचलकर उतारा मौत के घाट , वन विभाग पर लापरवाही का आरोप …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में बीती रात लगभग 2 बजे एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत रात के समय उपार्जन केंद्र में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक घटना के बाद उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारियों और प्रभारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। विभागीय लापरवाही के चलते एक कर्मचारी की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share this Article