NOW HINDUSTAN. Korba. शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Primex Education Center में होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
- Advertisement -
समारोह का शुभारंभ पूजा के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य एवं होली से संबंधित कार्यक्रम शामिल रहे। पूरे परिसर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
संस्थान के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार जोशी ने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

