राजपूत क्षत्रिय समाज को सामुदायिक भवन व जिम हाल की मिली सौगात …

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)
कोरबा NOW HINDUSTAN शनिवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के गेस्ट आफ आनर में राजपूत क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन-जिम हाल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विधायक मद से वार्ड क्र. 25 अंतर्गत गजानंन सांई मंदिर के समीप स्थित क्षत्रिय राजपूत समाज के बगल में 14 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है व जिम हाल बनाया गया है। शनिवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत के गेस्ट आफ आनर में उक्त नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी व सदस्यों तथा अन्य नागरिकों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा पूर्व में लिए गए संकल्प के अनुरूप कोरबा के सभी समाजों के लिए भवनों का निर्माण किया जा चुका है, अब इन भवनों में आवश्यकतानुसार विस्तार का कार्य भी हो रहा है। उन्होने कहा कि हम जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं, आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, उनकी सार्वजनिक, सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करना तथा जनताजनार्दन की सेवा के लिए तत्पर रहना हमारा प्रथम दायित्व बनता है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि मैं कोरबा के विकास के लिए तथा यहॉं पर निवास कर रहे सभी समाज के लोगों की प्रगति के लिए संघर्षरत रहा हूॅं तथा आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहूॅंगा, यह मेरा दृढ़संकल्प  है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article